आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर लेंगी लोगों की खोज खबर

ग्वालियर। शहर में दूसरे प्रदेश से आने वाले ऐसे लोग जो बिना जांच कराए ही शहर की सीमाओं पर बिना जानकारी दिए घरों में पहुंच गए हैं। ऐसे लोगों की जानकारी अब नगर निगम सीमा की जद में आने वाले सभी 66 वार्डों में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित कर इलाके के इंसीडेंट कमांडर को देंगी। साथ ही वाडों में रहने वाले जनप्रतिनिधियों से ऐसे लोगों की जानकारी लेकर तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दिए हैं।


प्रशासन व पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर में लॉकडाउन का असर शहरवासियों पर दिखाई नहीं दे रहा है। यही नहीं शहर में रोजाना गुपचुप तरीके से आने वाले लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई है जिन शहरों में कोरोना वायरस का प्रकोप अधिक होने के साथ ये शहर हॉटस्पॉट बने हुए हैं। ऐसे शहरों से आने वाले एक-एक लोगों की जानकारी अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर एकत्रित कर इंसीडेंट कमांडर को देंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...