सांप के काटने से युवक की मौत

ग्वालियर। बहन के घर भाई को सांप ने काट लिया। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के सुंदरम गार्डन के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।


जनकगंज थाना क्षेत्र के मूलादास की बगिया निवासी करण कुशवाह 26 पुत्र चेतराम कुशवाह प्रायवेट जॉब करता है। बीते चार माह से वह अपनी बहन के घर पर सिरोल इलाक में रह रहा था और वहीं पर काम कर रहा था। बीती रात वह खाना खाकर सो गया था। सुबह अचानक उसके पैर में किसी ने काट लिया, जिससे उसे तेज जलन हुई, जब उसने आंख खोलकर देखा तो पास ही एक सांप जाते दिखा। सांप के काटने का पता चलते ही उसने शोर मचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...