27 मई 2020 का राशिफल

मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 
कारोबार में किया गया निवेश आज आपको बड़ा धन लाभ दे सकता है। आपको कुछ चीजें समय के साथ अपने-आप मिल जाएगी। किसी भी चीज के लिए तनाव आदि ना लें। संतान के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। गलत विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। काफी समय से अटके काम आपके पूरे होगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो 
निवेश के लिए समय शुभ है। आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। आपके मन में उत्साह और काम में काफी ऊर्जा दिखेगी। आपको अपने फैसलों पर कायम रहना होगा। इस समय का लाभ उठाकर आपको जीवन में आगे के लिए काम करने की जरुरत हैं। बच्चों की सेहत से सम्बन्धित अच्छा समाचार मिलेगा। संतान और लेखनी पक्ष मजबूत दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 
आपका काफी समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। आलस्य को त्यागकर कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का दिन है। आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आशीर्वाद मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। किसी मित्र की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 
जिस कार्य में आपने मेहनत की हुई है, आज आपको उसका लाभ मिलेगा। कुछ परिस्थितियां और लोग आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने काम पर ही ध्यान बनाए रखना है। संयम व धैर्य के साथ अपने बिजनेस पर ध्यान लगायें, तो आपके लिए अच्छा होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
आज के दिन बहुत बचकर चलने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। आपको कुछ मोर्चों पर थोड़ा आशावादी होने की आवश्यकता है। आपका वित्त काफी अच्छा है क्योंकि आप धन कमाने के कई सुनहरे अवसरों के साथ आएंगे। घर की साज-सजावट में परिवर्तन से मानसिक स्वस्थता में वृद्धि होगी। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 
आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप परिश्रम से अपनी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। अपने आसपास आप थोड़ी नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। इससे आपको बचना होगा। आज आप दूसरों के कामों में दखल न दें। नकारात्मक विचार दूर होंगे। शारीरिक रूप से थोड़ा बचकर चलें। रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी दिख रही है। आज अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है।
तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपके गुप्त विरोधी आज आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपने लिए कामों की लिस्ट पहले ही तैयार रखें। अनावश्यक कामों में ना उलझें, समय बर्बाद हो सकता है। एक आनंदमय और शांतिपूर्ण दिन आपके जीवन साथी की संगति में व्यतीत होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ के भी संकेत हैं।
वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपको थोड़ी सावधानी से काम करने की जरूरत है। आपको कोई चोट लग सकती है। प्रेमी से कोई विवाद भी हो सकता है। उसे लेकर आप परेशान हो सकते हैं। सकारात्मक-उर्जा स्तर बढ़ हुआ है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।
धनु राशि - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे 
आज के दिन आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। नकारात्मक-कड़हावट घोलने वाली भाषा से बचें। सोच समझकर चलें। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें। अपनी प्लानिंग या कोई राज की बात भी किसी से शेयर न करें। आज के दिन कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 
आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। काम के दबाव में अपने लोगों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। वैसे तो कोई जोखिम नहीं है लेकिन थोड़ा सोच-समझकर चलें। आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
माता पिता और घर परिवार वालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकता है। इसका लाभ उठाएं। आपको किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है। सकारात्मक-सोचे को लागू करने का समय आ गया है। रिश्तेदारों की मदद से काम पूरा होगा। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
आज आप पैसों को लेकर किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें वरना धोखा खा सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने से अनुभव में बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। घर में कोई अच्छा आयोजन हो सकता है। जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...