दाल बाजार अब 12 की जगह 8 घण्टे खुलेगा

 ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने तय किया है कि शहर की सभी दुकानें सुबह 7 से सायं 7 बजे तक (12 घण्टे) तक खुलेंगी। इसमें खाद्य पदार्थों की थोक एवं खेरीज किराना की दुकानें भी शामिल हैं। वहीं दाल बाजार के व्यापारियों ने तय किया है कि वह अपनी दुकानें सुबह 10 से सायं 6 बजे तक ही खोलेंगे। इसी क्रम में शनिवार को भी दाल बाजार सुबह 10 से सायं 6 बजे तक आठ घण्टे के लिए खोला गया। दाल बाजार के व्यापारियों का  कहना है कि वह अपने कर्मचारियों से 12 घण्टे तक लगातार काम नहीं ले सकते हैं। साथ ही 8 घण्टे के दौरान खाद्य पदार्थों की सहजता से बिक्री की जा सकती है। लॉकडाउन दो व तीन के दौरान शहरवासियों ने आवश्यकता से अधिक खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर ली है। अधिकतर घरों में सामान भरा हुआ है, इसलिए दुकानों पर ग्राहक कम संख्या में पहुँच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर सुबह 7 बजे दुकान खोल भी लेते हैं तो ग्राहक ही नहीं आते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...