कोरोना से मुरैना में पहली मौत

मुरैना। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत हो गईं। एक वृद्ध महिला की गुरुवार को सुबह मौत हो गई। महिला को बुधवार की रात ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि महिला कई अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित थी।


मुरैना शहर के सिकरवारी बाजार निवासी कमला चांदिल 75 साल की गुरुवार को सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि कमला चांदिल के परिवार का कोई सदस्य विगत दिवस दिल्ली से आया था। यह व्यक्ति दिल्ली के कोरोना संक्रमित क्षेत्र में निवास करता था और संभवतः इसी से महिला संक्रमित हुई होगी। महिला को विगत दिवस जिला अस्पताल में भी दिखाया गया था। महिला की रिपोर्ट संक्रमित आई थी, लेकिन परिजन वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय अपने घर ले गए। बुधवार की रात वृद्धा की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कमला चांदिल को कई गंभीर बीमारियां थीं। उनकी किडनी में समस्या थी। साथ ही उन्हें पीलिया व ब्लड प्रेशर भी था। वृद्धा का स्थानीय मुक्तिधाम में स्वास्थ्य विभाग के दल की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। _


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...