लॉकडाउन -3 तैयारी के लिए सरकार की बैठक आज रात को क्या मिलती है रियायत 

भोपाल ।  देशभर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में इसे कैसे लागू किया जाएगा, इसका खाका बनाया जा रहा है। आज रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इसकी घोषणा कर सकते हैं। फेज-2 के आखिरी सप्ताह से मिली राहत से आम लोगों को जरूरत का सामान आसानी से उपलब्ध है। अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूर भी घरों तक पहुंचने लगे हैं। इधर, बीते दो दिन से प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार देर रात तक 2761 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 147 की मौत हो चुकी है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य मंत्रियों के साथ प्रदेश में रेड जोन के 9 जिले, ऑरेंज जोन के 19 और ग्रीन जोन के 24 जिलों के हालात पर चर्चा की। इन जिलों के प्रशासन का फीडबैक लिया। आज होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में तय हुआ है कि ग्रीन जोन के सभी 24 जिलों को भीतर से पूरी तरह से खोल दिया जाएगा, ऑरेंज जोन में छूट बढ़ाई जाएगी। वहीं, रेड जोन के भोपाल-इंदौर समेत बाकी जिलों में शादी समारोहों की छूट मिल सकती है। इसमें लड़का-लड़की के साथ 5 से 10 परिजन शामिल हो सकेंगे। कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर बाकी में इलेक्टॉनिक सामानों की होम डिलीवरी की जा सकेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...