मध्यप्रदेश में दो कलेक्टरों के ट्रांसफर


भोपाल । राज्य सरकार ने अवकाश के दिन रविवार को दो कलेक्टर बदल दिए। उमरिया कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को हटा दिया गया। उनकी जगह सीएस ऑफिस में लंबे समय से पदस्थ संजीव श्रीवास्तव को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। सोमवंशी तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किए गए हैं।
मौजूदा सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल कृषि विभाग में उप सचिव पदस्थ की गई हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते खुद बदले जाने की बात की थी। उनकी जगह स्मार्ट सिटी भोपाल के सीईओ दीपक सिंह को सागर कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।


 


   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...