महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत. लगाई वट वृक्ष की परिक्रमा


ग्वालियर। शहर में वट सावित्री पूजा का पर्व मनाया गया, महिलाओं ने व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। लॉकडाउन के चलते ज्यादातर महिलाओं नें ऑनलाइन पूजा-विधि देखकर अपने-अपने घरों में ही पूजा-साधना कीं। कुछ महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही पेड़ के नीचे पहुंच गई और पंडितों ने वट सावित्री की कथा सुनाई 


सुबह से ही वट की डाली खरीदने के लिए लोग बाजारों में पहुंचे। गर्मी के मौसम को देखते हुए वट अमावस्या पर कई लोग वटों के पेड़ के पास शीतल जल वितरित कर रहे हैं। महिलाएं भी पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए परिक्रमा लगाकर कलावा बांध रही हैं। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य और पति-संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं, इसमें महिलाएं वट वृक्ष की पूजा व परिक्रमा करती हैं। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौर में वट वृक्ष के पास अधिक संख्या में पूजा नहीं की जा रही थी। मंदिरों में कम ही संख्या में पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना की, ज्यादातर महिलाओं ने घर पर ही प्रतीक के तौर पर वट वृक्ष की पांच पत्तियां लेकर पूजा संपन्न की। फली के दाने, रेवड़ी, बादाम लेकर पांचों पत्तियों की परिक्रमा की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...