नौतपा से पहले गर्मी बढ़ी, 30 मई से मिल सकती है राहत


ग्वालियर. । राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा ने अचानक ग्वालियर-चंबल अंचल में गर्मी बढ़ा दी है। मई के पहले शुक्रवार का दिन ग्वालियर,और चबंल संभाग का सबसे गर्म दिन रहा। नौतपा के तीन दिन पहले ही ग्वालियर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिंड में दिन का पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। दतिया में भी इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री पर पहुंचा। वहीं श्योपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। सुबह से लेकर शाम तक लू चली। पिछले साल की तुलना में करीब दो माह देरी से लू चली है। 
मौसम विभाग के अनुसार लोगों को  अभी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ेगी। पारा 46 डिग्री तक जा सकता है। इसका कारण वातावरण में नमी कम होना है। साथ ही अभी कोई सिस्टम भी नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिल सके। 29 मई के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...