शनिवार, 2 मई 2020

पुलिस ने फायरिंग करने वाले छह पकडे

ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर मारपीट और फायरिंग करने वाले छह आरोपियों को बिजौली थाना पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ ही उनसे 12 बोर की रायफल तथा 315 बोर के कट्टे बरामद किए हैं। घटना गुरुवार की रात बिजौली की है। पुलिस ने हिरासत में लिए हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।


बिजौली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले बिजौली में महेन्द्र पुत्र भारत जाटव तथा पुरूषोतम पुत्र भागीरथ खटीक के बीच पुरानी रंजिश पर मारपीट तथा फायरिंग हुई थी। विवाद बढ़ा तो उनके अन्य परिजन भी विवाद में उतर आए और उनके बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। विवाद में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर आधा दर्जन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान आयोजित

  टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार  पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान” अ...