सबसे गर्म रहा बुधवार, रात में चली गर्म हवाएं

ग्वालियर । रोहिणी नक्षत्र (नौतपा) का तीसरा दिन 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वर्तमान मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। रात का तापमान भी अब बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।


बीते 22 मई से जहां सूरज रौद्र रूप दिखा रहा है वहीं शुष्क और गर्म हवाओं का प्रकोप भी बढ़ गया में बुधवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर काफी तल्ख नजर आए। साथ ही दिन भर उत्तर पवी शष्क हवाएं भी चलती रहीं। करीब दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं शुष्क हवाएं दोपहर में लू का एहसास कराती रहीं। इसके चलते अभी तक जो अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच झल रहा था, वह बुधवार  को 46 के अंक को पार कर गया। मौसम के जानकारों का मानना है कि अगले दो दिनों तक मौमस इसी प्रकार गर्म बना रहेगा। चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू की वजह से दोपहर के समय शहर की और बाजारों में चहल-पहल कम ही नजर आई। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वर्तमान मौसम में बधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस  न्यनूतम तापमान के साथ रात भी सबसे गर्म रही। इस मौसम में यह पहला मौका है. जब  न्यनूतम तापमान इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है।


                         


            Yoga Guru Nitin Arya only on


                         AD News 24


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...