शनि जयंतीः घर पर ही की पूजा


ग्वालियर। इस बार शनि जयंती शुक्रवार को मनाई जा रही है। अमावस्या तिथि गुरुवार रात 9.35 बजे से शुरू हो चुकी है और शुक्रवार रात 11.07 बजे तक रहेगी। इस दिन शनिदोष से पीड़ित लोगों को शनिदेव की आराधना से लाभ मिलेगा। जिनके शनि नीच के हों, उनके लिए इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। शनिदेव के दस नाम लेने से होगा लाभ : कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मन्द, पिप्पलाश्रय । इन दस नामों का पाठ करने से शनि संबंधित कभी कोई कष्ट नहीं होता। जिन जातकों पर शनि की दशा चल रही हो तो ऐसे जातकों को शनि मंदिर में सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर तेल चढाएं। इसके अलावा काले तिल, काला कपड़ा, लोहे की वस्तु का दान करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...