सोशल डिस्टेंसिंग से मनाई जा रही ईद, रोजेदारों ने परिवार के साथ घर में नमाज पढ़ी


ग्वालियर। पहली बार लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जा रहा है। काजियों की अपील के बाद रोजेदारों ने सुबह 6 से 7 बजे के बीच ईद की नमाज अपने घरों में परिवार के साथ अदा की। ईदगाहों और मस्जिदों में 4 से 5 लोगों ने परंपरा निभाई। नमाज के बाद कोरोना महामारी से बचाने और देश में अमन-भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
लोग लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में आला अधिकारियों समेत पुलिस मुस्तैद है। लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए घरों में रहने और परिवार के साथ ईद मनाने को कहा जा रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...