विद्या भारती प्रचार विभाग की राष्ट्रीय बैठक आज

ग्वालियर.। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान प्रचार विभाग की राष्ट्रीय बैठक दो मई शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर एवं राष्ट्रीय प्रभारी सुधाकर रेड्डी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मध्य भारत प्रांत के प्रचार प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में सरस्वती शिशु मंदिरों में ऑनलाइन प्रवेश पर चर्चा होगी। मार्च व अप्रैल माह के शिक्षण की समीक्षा की जाएगी। आगामी शिक्षण, आचार्यों की भर्ती एवं पाठ्यक्रम निर्माण की योजना पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन के दौरान उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा और सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रभारी शामिल होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...