1 जुलाई 2020 का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
जुलाई में व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। इस महीने आपको सभी परेशानियों से आपको निजात मिलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
नवीन योजनाएं अमल में लाने के लिए सही महीना है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। आपके प्रयासों में सफलता मिलने से आपको धन लाभ भी होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। धार्मिक और शुभ कार्यों पर अच्छा धन व्यय करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
मिथुन राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। अपने कीमती समय का सही उपयोग करने से निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आपके दोस्तों और सोसाइटी में आपका नाम ऊंचा होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
इस महीने प्रभावशाली महानुभावों से परिचय होगा। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा। रुके हुए बिगड़े काम बन जाएंगे। आपको अपने काम के वजह से सराहना मिलेगी। इस महीने किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपको घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। तनाव घटाने के लिए, किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आपके कम्युनिकेशन स्किल के कारण आपको अनेक प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको इस महीने कुछ अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा जिससे आप जल्द ही अपने रास्ते पर लौट आएंगे और स्वयं को नई गतिविधियों में शामिल करेंगे। आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
तुला राशि वाले इस महीने सभी काम ईमानदारी से और मन लगाकर करें। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। यदि आपने कोई ऋण लिया है, तो वह भी चुकता हो सकता हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन दोनों में थोड़ा तनाव रह सकता है। आमदनी में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी और खर्चे भी हल्के फुल्के रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी के लिए महीना शुभ है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वह आपके हाथ में आ सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और आप अपनी मेहनत के बल पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। विद्यार्थियों को काफी परिश्रम करना पड़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
इस महीने परिवार की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। संतान के लिए समय काफी उन्नति दायक सिद्ध होगा और वह इस समय पूरे आनंद में रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस माह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए महीना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिल सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस महीने सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जो काफी समय से तनातनी चली आ रही थी उससे मुक्ति मिलेगी और आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
यह महीना उलझनों को निपटाने वाला होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि पैत्रिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से कोई विवाद चल रहे हैं तो सारे मसले हल हो जाऐंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके मन में गुप्त रहस्य को जानने और अनेक प्रकार की विद्या सीखने की लालसा बढ़ सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...