10 जून 2020 का राशिफल

मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 
आज आप अपने प्रिय को आज निराश न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। निवेश न करें। शुभ चिंतकों के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। आज आप अपनी नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। आप बिजनेस के लिये नये लोगों से मिलने और बात करने में सफल हो सकते हैं। आज आपको लव पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।
वृषभ राशि - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो 
वृषभ राशि वाले नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। आज आप अपनी सेहत के साथ जिम्मेदारियों का भी पूरा ध्यान रखें। आप पर भावनाएं हावी हो सकती हैं। आपको अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। आज गायत्री मंत्र का जाप करें, काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मजबूत रहेंगे। आपके कामकाज से जुड़ी कोई नई बात आज आपको पता चल सकती है।
मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 
आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। योजनाओं के साथ-साथ आज आप कड़ी मेहनत करें, तो अच्छी सफलता मिल सकती है। धैर्य रखें। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। आपको कोई नुकसान की खबर भी मिल सकती है। अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 
आज सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा। आज स्वयं के विचारों में ज्यादा व्यस्त होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका मन और मस्तिष्क दोनों सक्रिय रहेंगे। प्रापर्टी केमामले में फायदा हो सकता है। आज को भी खास फैसला सोच-समझकर लें। कोई बड़ी महत्वाकांक्षा भी पूरी होने के योग हैं। विवाहोत्सुकों के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
बिजनेस में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ लंबी और काम की बातचीत हो सकती है। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे तथा आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा। आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 
आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। आप अपना आत्मविश्वास ऐसे ही बनाए रखें। इससे आपकी हर समस्या हल हो जाएगी। मन की बेचैनी को शांत करने की कोशिश करेंगे। आज किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है।
तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
आज आपकी धन से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। नए लोगों से मुलाकात सफल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इस समय आप जो भी कार्य सच्चे मन से करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। लोगों में पहले से ज्यादा आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियांआएंगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।
वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे। लेन-देन और निवेश का हिसाब कर लें। नई जगह पैसा लगाने की प्लानिंग हो सकती है। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वाणी को अनियंत्रित न होने दें। आज काम के मामले में कोई बड़ी चुनौती भी आपके सामने आ सकती है। कुछ सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप दुखी हो सकते हैं।
धनु राशि - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे 
आज आप अपने मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें। किसी के निजी कार्य एवं झगड़े में आपकी राय या विचार ना दें, अन्यथा अपने अस्तित्व को ठेस लगेगी। मन की बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे। इससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। आसपास काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। किसी भी मामले पर जल्दबाजी में फैसला लेने से आप परेशान हो सकते हैं।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 
आज काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी। साथ काम करने वालों में से किसी एक पर आज आपकी निर्भरता बहुत ज्यादा रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह योग करना शुरू करें। मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दैनिक कार्य सरलता से संपन्न होंगे।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी। आसपास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। मकान या काम करने की जगह में बदलाव का मन बन सकता है। घर में खुशियों का आगमन होगा। आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अपनी सफलता का विश्वास मन में रखें, प्रयास करें, तो सफलता आपको निश्चित मिलेगी। लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
आज कोई प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। बातचीत करने की आपकी कला से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। कुछ सोचे हुए काम पूरे करने में आपको एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नुकसान हो होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...