15 जून 2020 का राशिफल

मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 
आज का दिन मेष राशि वालो के लिए सकारात्मक रह सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी रहेगी। आपका दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। पैसों के मामले सुलझाने में कुछ लोग आपकी मदद कर सकते हैं। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
वृषभ राशि - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो 
आज आप सामाजिक रूप से थोड़ा व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मेलजोल के लिए अच्छा दिन है। जीवन में बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। जरूरत की हर चीज उपलब्ध होगी। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। कुछ नया अवश्य सीखें। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें, तो बेहतर होगा।
मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 
आज आप सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। दोपहर बाद खर्च की अधिकता के चलते परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानी मिलने लगेगी। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें। सुबह-सुबह अपने जीवनसाथी के साथ बहस करने से आपका मूड खराब हो सकता है।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 
नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। यदि आपका व्यवसाय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। आगे चल कर आप को काफी लाभ तथा सफलता मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
आज आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। भोलेनाथ की कृपा से आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। जीवन के हर फैसले में परिजनों की राय सहायक सिद्ध होती है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है, लेकिन लापरवाही न करें, वरना नुकसान भी हो सकता है। कठिन वित्त आपके दिमाग में नकारात्मकता को कम कर सकता है।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपके जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। मेडिटेशन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा और आपके जीवन का मार्गदर्शन करने में सिद्ध होगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा।
तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
आपको आज पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। अभी तक जो समस्या थी उसमें सुधार हो रहा है। दिनों दिन अच्छे की ओर बढ़ रहे हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। आज व्यावसायिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
आज आपका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। वैवाहिक दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर प्रसन्नता रहेगी। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें और जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है।
धनु राशि - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे 
धन से जुड़े हर कार्य प्रगति करेंगे। बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें। व्यक्तिगत सुधार और रोमांस को प्रोत्साहित किया जाता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त होगी। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 
आज आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नकारात्मकता आपको आगे नहीं बढ़ने दें रही। सौम्यता बनी रहेगी। आनन्द की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार में भरपूर फायदा होने वाला है।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
आज उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। थोड़ा असहज जरूर महसूस करेंगे लेकिन अच्छी स्थिति रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। अपने आप पर भरोसा रखें।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
आज व्यापार में थोड़े से उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता ना करें। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आय में वृद्धि होने के योग हैं। महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लें। उसके बाद चोट-चपेट लग सकती है। आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...