5 जून 2020 का राशिफल

मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 
आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति आलसी होने से भविष्य में आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अविवाहित है तो आप शादी करने पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में अनुभव के आधार पर अनुकूल स्थिति रहेगी। किसी से उधार लिए गए पैसों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आप शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे।
वृषभ राशि -ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो 
आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप में दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी वाणी का दूसरों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है, आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 
आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। आज शरीर को पर्याप्त आराम देने की आवश्यकता है। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। संयम से काम लें।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बीते वक्त में किए गए कुछ फैसलों से आपको अब लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक परमानन्द की अनुभूति होगी। आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और अप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। प्यार और रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
सिंह राशि के लोग आज सुस्त महसूस करेंगे जिससे आपके काम पूरे होने में देरी होगी। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। खराब हेल्थ की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। व्यापार में धन-लाभ के प्रबल योग रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता देने वाला है। परिवार के बीच में खुश को प्रसन्न पाएंगे। निवेश के मामले में सावधानी बरतें।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 
आज नए उल्लास व उमंग के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। साझेदारों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने दिमाग का प्रयोग करें। अगर आप अपने गुस्से और मानसिक तनाव को नियंत्रित करते हैं, तो आप बहुत बेहतर करेंगे।
तुला राशि -रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंधो को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। दोस्तों और परिजनों के बीच से कोई शख्स आगे आकर आपकी मदद करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कुछ धार्मिक गतिविधियाँ आपका समय बिता सकती हैं। आप इस संबंध में कुछ पैसे भी खर्च कर सकते हैं। विकास की योजनाएं बन सकती हैं।
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
आज नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही आर्थिक परिस्थितियों को भी मजबूत किया जाएगा। लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। आज रुपये-पैसे के मामले में भी आपको सावधानी रखने की जरूरत है। वाद-विवाद में भी पड़ने से बचें। अपने पार्टनर के साथ एक शांत दिन बिताएंगे। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। गुस्से में आकर फैसले लेना आपके लिए घातक होगा। आप शांत रहें।
धनु राशि -ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे 
छात्रों के लिए यह एक मुश्किल दिन होगा। आपके व्यवसाय में आगामी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दुख की घड़ी समाप्त होने वाली है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। कार्यभार बढऩे से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किंतु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 
आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई बात या योजना के लिए दिन बहुत सही है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। अगर कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
आज कुंभ राशि के व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। ज्यादा मेहनत के बावजूद कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन उदास रहेगा। किसी बड़े काम को पूरा करने में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
मीन राशि वाले आज शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मित्रों के साथ संबंध बनाए रखें तथा वाणी पर संयम रखें वरना परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...