9 जून 2020 का राशिफल

मेष राशि - च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आप चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। इतना समय अन्य जरूरी कामों में लगाएं। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी।
वृषभ राशि - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज आपको किसी भी तरह के अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान रहेंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करें। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आज हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।
मिथुन राशि - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। सभी लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा।
कर्क राशि - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। आज किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं। बेरोजगार लोग नौकरी की तलाश की दिशा बदल सकते हैं। समय आपके अनुकूल होगा। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें। गलत शब्दों का प्रयोग परेशानी में डाल सकता है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज किसी को उधार पर पैसा न दें।
सिंह राशि - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सिंह राशि वाले लोगों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। मानहानि होने की संभावना है। किसी अहम फैसले से बचने की कोशिश करें। खुद पर घमंड न करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे। निद्रा का अभाव रहेगा। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। सभी दुःखों का समाधान निकलेगा।
कन्या राशि - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज आप को लोगों से मान सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आज निद्रा का अभाव रहेगा। मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा। आपको अपने दैनिक जीवन में नई सफलता है मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए।
तुला राशि - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दिन थकान भरा रहेगा। आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। भाईयों के बीच प्रेम बढ़ेगा, फिर भी मध्याह्न के बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। अपनो के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करने से सुकून महसूस होगा। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा।
धनु राशि - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज आपका जीवन सौहार्दपूर्ण व्यतीत होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक आनंद की अनुभूति भी होगी। सकारात्मक भावों की अभिव्यक्ति जल्द ही चरमोत्कर्ष पर पहुंचायेगी। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। अपनी शुगर रेगुलर चेक कराते रहें। संतान से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज अपने सहकर्मियों के साथ बिल्कुल भी विवाद न करें। झगड़े से दूर रहें। अगर आप अपने व्यवसाय को अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें तो आप परेशानियों को आसानी से दूर कर सकेंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय रहेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। जोश में आकर ऐसा कोई भी गलत कदम न उठाएं, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...