आग पर काबू नहीं पाते तो जलकर खाक हो जाती पूरी कृष्णा मार्केट

ग्वालियर ।  गुरुवार की दोपहर में शहर की हृदयस्थली महाराज बाड़ा के पास बनी एक इमारत में आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।


बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर चार सिलेंडर रखे हुए थे, जिसे समय रहते दमकल कर्मियों ने बाहर निकाल लिया था। अगर सिलेंडर बाहर नहीं निकाले जाते तो पूरी इमारत उड़ जाती। इस आगजनी में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर 3.30 बजे शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर बनी कृष्णा मार्केट में स्टेशनरी और प्लास्टिक की दुकानें है। दोपहर 3.30 बजे तलघर में लोगों ने धुंआ उठता देखा। देखते ही देखते तलघर से आग की लपटे निकले लगी। घबराए लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत दमकल अमले को दी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची व दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। लेकिन तलघर में धुंआ भरने से आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।


उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि कृष्णा मार्केट में महेश प्लास्टिक इंडस्ट्री का गादाम है। साथ ही जिन दुकानों में आग लगी थी, उनके अंदर भी स्टेशनरी का सामना रखा हुआ था जिसके चलते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। उन्होंने बताया कि दो घंटे में 7 गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू  पा लिया। उन्होंने बताया आग शॉर्ट सार्किट के कारण  लगी थी। आग लगने की सचना पर  विधायक प्रवीण पाठक, भाजपा  जिलाध्क्ष कमल माखीजानी एवं  चेम्बर के कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल  भी मौके पर जा पहुंचे थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...