शनिवार, 20 जून 2020

आज रात 10.25 बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण का सूतक

ग्वालियर। 21 जून को लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले शनिवार की रात से सूतक लग जाएगा। इसके चलते रविवार की सुबह मंदिरों के पट नहीं खुलेंगे। रविवार को सुबह 10.25 बजे ग्रहण शुरू होगा जो दोपहर दो बजे खत्म होगा।
इसके बाद मंदिरों की साफ-सफाई, भगवान की प्रतिमा का स्नान, अभिषेक, श्रृंगार के पश्चात पट खोले जाएंगे। शहर के ज्योतिषचार्यो के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व माना जाता है इसलिए 20 जून की रात 10.25 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य ग्रहण लगभग साढ़े तीन घंटे तक प्रभावशील रहेगा। इस बीच पूजा, पाठ नहीं किया जाएगा।
छह ग्रह वक्री रहेंगे
इस बार ग्रहण मिथुन राशि में होगा, इस दिन छह ग्रह बुध, वृहस्पति, शुक्र, शनि, राहू, केतु वक्री स्थिति में रहेंगे। यह स्थिति देश-दुनिया के लिए शुभ नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तूतियों की आवाज के पीछे हैं नक्कारे

हमारे दादा कहा करते थे कि तूतियों की  आवाज पर कोई ध्यान नहीं देता  ,हालांकि देना चाहिए क्योंकि कभी-कभी इन तूतियों की आवाज के पीछे नक्कारों क...