अभी करना होगा इंतजारः मानसून पड़ा कमजोर, खिसका हरियाणा


ग्वालियर। शहर में शुक्रवार सुबह बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक घोल दी। जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। शहर में पिछले दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने लगा था, दिन के तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी हो गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार शहर आसमान में हल्के स्थानीय बादल बने हुए हैं, लेकिन जिस कम दबाव के क्षेत्र के कारण तेज बारिश होती है वह हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा है। इसलिए शहर में बादल छट गए हैं और मानसून कमजोर पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश में पूरी तरह मानसून ने अपनी पहुंच बना ली है, लेकिन ग्वालियर सहित संभाग के क्षेत्र में मानसूनी बादल कुछ कमजोर हुए हैं। मौजूदा समय में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं राजस्थान से लेकर बिहार होते हुए छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है जिससे बारिश की संभावना भी बनी हुई है। इसके कारण संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार हो सकती है। अंचल में गरज चमक से साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
ैींतम वद थ्ंबमइववा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...