शुक्रवार, 12 जून 2020

अचलेश्वर मंदिर पर अभिषेक कर केंद्रीय मंत्री तोमर के लिए की दीर्घायु की कामना

 कार्यकर्ताओं ने  वार्डों में किए  कार्यक्रम, कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जन्मदिन के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए । कार्यक्रमों की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अचलेश्वर मंदिर पर भगवान अचलनाथ का अभिषेक करके की जिसके बाद सभी पार्टी कार्यकर्ता कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भाजपा नेताओं द्वारा श्री तोमर के जन्म दिवस के उपलक्ष में शहर के सभी वार्डों में कोरोनावरियर्स का सम्मान कियागया,इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस मौके पर सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें