भाजपा ने सभी नौ मंडलों में कमलनाथ का पुतला जलाया 


ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री रहते हुए चीन को रियायतें देने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का पुतला फूंका गया। जिले के प्रत्येक मंडल में पुतला दहन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के उपस्थिति में हुआ।
 शहर के इंदरगंज चौराहे पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री  गौरीशंकर बिसेन और ग्वालियर सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी कर रहे थे। 
इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ के हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर चीनी दलाल कमल नाथ हाय हाय के स्लोगन लिखे थे। कमल नाथ के खिलाफ नारेबाजी के बीच भाजपा नेताओं ने कमल नाथ का पुतला फूंका। 
जिले के हेमू कालानी मंडल द्वारा महाराज बाडे पर, दीनदयाल मंडल द्वारा केआरजी कॉलेज के सामने, सावरकर मंडल का इंदरगंज चौराहे पर, विवेकानन्द मंडल द्वारा राम मंदिर, फालका बाजार, कोटेश्वर मंडल द्वारा किला गेट पर, दुर्गा दास मंडल का हजीरा चौराहे पर, रामकृष्ण मंडल का थाटीपुर चौराहे पर तथा भगत सिंह मंडल द्वारा बारादरी चौरहे पर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।
 इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, पूर्व जीडीए अध्यक्ष  अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष  राकेश जादौन, जयप्रकाश राजौरिया, पारस जैन, अशोक पटसारिया, राकेश माहौर, अशोक बांदिल, राकेश गुप्ता, कनवर मंगलानी, विनोद शर्मा, सुसेन्द्र परिहार, राकेश शर्मा, राजेश्वर राव, चेतन मंडलोई, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सेना, बृज मोहन शर्मा दारा सिंह सेंगर, ओमप्रकाश शेखावत, सुघर सिंह पवैया, सतीश बोहरे, उपेंद्र सिंह बैस उमेश भदौरिया, उधम सिंह यादव, नूतन सक्सेना, दीपू तोमर, गुड्डू तोमर, जसवंत कमरिया, गिर्राज कंसाना, डॉ.महिपत सिंह गुर्जर, प्रमोद पांडे, राजू शिंदे, अरुण सिंह चौहान, चंद्रप्रताप सिकरवार, बंटी भदोरिया, घनश्याम शाक्य, जगराम सिंह कुशवाह, डॉ दयाराम पाल,सतेंद्र गुप्ता, राजेश वाधवानी, जनवेद चौरसिया, आशीष पांडे, फैसल अली काजमी, भूपेंद्र सिंह राजपूत, गोविंद परिहार, महेश खत्री, निकुंज गुप्ता, अजय राज, विमला जादौन, ममता आर्य ,रुकमणी जोशी, राहुल राजपूत, प्रीति थोराट, अनीता बाते, विकास गौतम, लखन पाल, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, अनूप शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

चंदेरा पुलिस द्वारा पैसे मांग कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

   प्रमोद अहिरवार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म.प्र.  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को फरार आरोपियों की गिर...