भूपेन्द्र जैन फिर बने कैट के अध्यक्ष


ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की वर्ष 2020-2022 की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा घोषित की गई है। इसमें भपेन्द्र जैन को पुनः 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष नामांकित किया गया है। जबकि प्रदेश महामंत्री के रूप में मुकेश अग्रवाल का चयन पुनः किया गया है।


प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल एवं श्रीमती अलका श्रीवास्तव उपाध्यक्ष पवन जैन शिवपुरी, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, दीपेन्द्र टमोटिया बनाए गए हैं। सचिव महेश गर्ग चाय वाले, बाबूलाल जैन, राजकुमार कुकरेजा राजू का चयन किया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी मनोज चौरसिया होंगे। कार्यकारिणी में श्रीमती रीना गांधी एवं बबीता डाबर को सम्मिलित किया गया है। ग्वालियर से नरेन्द्र मांडिल को राष्ट्रीय संयोजक खाद्य सुरक्षा, श्रीमती कविता जैन, हरिकांत समाधिया, राकेश सिंह राठौर (इन्दौर) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...