कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

अहमदाबाद। गुजरात से कांग्रेस के पांच पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और इनमें से पांच ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जीतू चौधरी, प्रद्युम्नसिंह जाडेजा, जे वी काकड़िया, अक्षय पटेल और बृजेश मेरजा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के उसके कुछ दिन के बाद ही पटेल, मेरजा और चौधरी ने इस्तीफा दे दिया था। जाडेजा और काकड़िया ने मार्च में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। गुजरात में राज्यसभा चुनाव पहले 26 मार्च को होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देशभर में लगाये गये लॉकडाउन के चलते इसे टाल दिया गया था। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीती थीं। अब विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 65 रह गई है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के 12 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...