कैट ने किया चीनी सामान बहिष्कार का आव्हान और कहा भारत में निर्मित सामान का करे उपयोग

ग्वालियर। लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले की देश भर के व्यापारियों ने आलोचना करते हुए कहा कि चीन जब भी अवसर मिलता है भारत की सम्पुभता को चुनौती देता है और चीन का यह रवैया देश के हितों के विरुद्ध है। इस बात को देशवासियों के ध्यान में लाते हुए कैट द्वारा चाना सामान के बहिष्कार और भारतीय सामान के उपयोग को बढ़ावा देने राष्ट्रीय अभियान भारतीय सामान-हमारा अभिमान के अंतर्गत 500 से अधिक र वस्तुओं की सूची जारी की, जिसके अंतर्गत 3000 से अधिक वो उत्पाद हैं जो चीन में निर्मित होकर भारत में आयात होते हैं जिनके बहिष्कार का आव्हान कैट ने किया है। इन चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आव्हान कर कैट ने दिसम्बर 2021 तक भारत द्वारा चीन से आयात में 13 बिलियन डॉलर जो एक लाख करोड़ रुपये होता है, की कमी करने का लक्ष्य रखा है।


कैट के मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि वर्तमान में चीन से भारत द्वारा आयात लगभग 5.25 लाख करोड़ अर्थात 70 बिलियन डॉलर वार्षिक का है। कैट ने प्रथम चरण में उन 3000 से अधिक वस्तुओं का चयन किया है जो भारत में बनती हैं लेकिन सस्ते के प्रलोभन में अब तक चीन से इन वस्तुओं का आयात हो रहा था। इन वस्तुओं के निर्माण में किसी प्रकार की कोई टेक्नोलॉजी की आवश्यकता नहीं है इसलिए भारत में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग चीनी वस्तुओं के स्थान पर बहुत आसानी से हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...