लाॅकडाउन एवं अनलाॅक पर धारा 144 तोड़ने वाले गृहमंत्री मिश्रा, पूर्व मंत्री तोमर, सांसद विवेक, पूर्व विधायक गोयल पर प्रकरण दर्ज किया जाए, कंाग्रेस सड़को पर उतरेगी: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 16 जून। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने आज कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा कि लाॅकडाउन और अनलाॅक में यह कानून बनाया गया है कि इस दौरान कोई भी राजनैतिक सार्वजनिक कार्यक्रम नही होंगे, जिसका उल्लंघन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ले धारा 144 तोड़ते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम किए, सोषल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया, नियम का पालन नही किया, अगर जिला प्रषासन ने तत्काल प्रभाव से धारा 144 तोड़ने वाले, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ प्रकरण दर्ज नही किया तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।


 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा के निर्देष पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, मोहन माहेष्वरी, इंब्रहिम पठान, आईटी सेल के अध्यक्ष तरूण यादव ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से कलेक्टर और एस पी को अलग-अलग ज्ञापन देते हुए कहा कि लाॅकडाउन एवं अनलाॅक मंे भारत सरकार, मप्र सरकार ने जो नियम कानून बनाए गए है, कि सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे और कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रषासन से प्राप्त करना होगी, जिसका उल्लघंन करते हुए धारा 144 तोड़ते हुए भाजपा नेतांओ द्वारा लगातार राजनैतिक कार्यक्रम किए जा रहे है, जिसमें सोषल डिस्टेंसिग का पालन नही किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. यह कि भाजपा नेता प्रधुमन सिंह तौमर द्वारा राजनैतिक कार्यक्रम किया गया, धारा 144 तोड़ी गई। केन्द्र सरकार और 4 जून को प्रदेष सरकार के आदेष की धज्जीयां उड़ाई गई।
2. यह कि पूर्व विधायक भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल द्वारा आदित्यपुरम, आस्था नगर, आश्रय ग्रीन सिटी में सार्वजनिक स्थान पर राजनैतिक आमसभा करके 5 जून को धारा 144 का खुला उल्लंघन किया गया हे।
3. यह कि मप्र शासन के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर भीड़ के साथ पहुंचकर सोषल डिस्टेंसिग का दिनांक 15.06.2020 को उल्लघंन किया, धारा 144 की धज्जीयां उड़ाई गई।
4. यह कि भाजपा नेता पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल द्वारा देहली पब्लिक स्कूल के पास सार्वजनिक राजनैतिक कार्यक्रम किया गया हे, जो धारा 144 का उल्लंघन एवं लाॅकडाउन में जारी गाईडलाईन की अवहेलना दिनांक 16 जून को की गई है।
5. यह कि भाजपा द्वारा इंदरगंज चैराहा से दाल बाजार तक अभियान चलाया गया, जिसमे ंभारी भीड़ साथ चल रही थी, जो धारा 144 के उल्लघंन का प्रमाण है। सासंद विवेक शेजवलकर ओर भाजपाईयों ने सरेआम धारा 144 तोड़कर संविधान की खिल्लीयां उड़ाई है। 


शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का आपसे आग्रह हे कि लाॅकडाउन एवं अनलाॅक के नियम को तोड़न वाले धारा 144 का उल्लंघन करने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, संासद विवेक नारायण शेजवलकर के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कराया जाए, अन्यथा कांग्रेस सड़को पर उतरने के लिये बाध्य होगी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...