मध्यप्रदेश में कल 30 जून को हो सकता है मंत्री मंडल का विस्तार 


भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार कल 30 जून को हो सकता है। मंत्रिमंडल में भाजपा  के इन  विधायकों को शामिल किया जा सकता  है, उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, यशपाल सिंह सिसौदिया, चेतन कश्यप, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, विश्वास  सारंग, रामेश्वर शर्मा,  रमेश मेंदोला और ऊषा ठाकुर के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ सिंधिया समर्थकों को भी मंत्री बनाया जाना तय है। सिंधिया समर्थक इन नेताओं को स्थान मिलने की संभावना है, जिनमें  प्रद्युन सिंह तोमर, इमरती देवी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह और रणवीर जाटव के नाम शामिल हैं। जबकि सिंधिया समर्थक गोविंद राजपूत और तुलसी सिलावट को पहले ही मंत्री बनाया जा चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...