महिला कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाए- चौहान

 

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के साथ रणनीति बनाई- डाॅ. देवेन्द्र शर्मा

 

                                                             

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा से आज कांग्रेस भवन पर मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान ने ग्वालियर जिले में महिला कांग्रेस की सक्रियता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए मंत्रणा की। कांग्रेस भवन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान को सूत की माला भेंट कर स्वागत किया। 
कांग्रेस भवन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा, मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती मांडवी चौहान से चर्चा करते हुए ग्वालियर में महिला कांग्रेस की भूमिका महिलांओ को सम्मान देने और चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए दायित्व दिए जाने की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया, साथ ही महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर जुझारू, संघर्षशील महिला को अध्यक्ष बनाए जाने का सुझाव भी दिया।


इस अवसर पर मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने वालो में मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, प्रकाष बरारू एड, उदल सिंह यादव, सरमन राय, अख्तर हुसैन कुरेषी, श्रीमती रूचि राय ठाकुर, श्रीमती सीमा मोहन समाधिया, हसन मोहम्मद कुरेषी, संजीव दीक्षित, दीपक शर्मा आदि सम्मलित थे। 


 


 

 

                               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...