नगर निगम कर्मचारी  के घर से लाखों की चोरी

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी निवासी वासुदेव शर्मा, नगर निगम में कर्मचारी है और अभी गोरमी में पदस्थ है। लॉकडाउन के कारण वे तथा उनका परिवार अपने गांव कल्याणी गए थे और यहां पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।  पीडित परिवार ने बताया कि चोर उनके घर से सोने का हार, चार चूड़ी, एक सोने की चेन तथा अंगूठी सहित अन्य सामान पार कर ले गए।     


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...