नही हो रही है कमाई, पेट्रोल डीजल के बढ़े दामो से बड़ी है मंहगाई: डाॅ. देवेन्द्र शर्मा


ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेवरन कंसाना के नेतृत्व में आज फूलबाग चैराहा से गुरूद्वारा तक बाईक को ठेले पर रखकर रैली निकालकर पेट्रोल डीजल को महंगा करने वाली भाजपा सरकार को जनता बीच बेनकाब किया। 
भाजपा सरकार बताए छह पहिया, चार पहिया वाहन, 
दो पहिया वाहन कैसे चलांए
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार बताए मंहगा पेट्रोल डीजल खरीदने के लिये धन कहां से लांए, दोपहिया, चार पहिया, छः पहिया वाहन कैसे चलांए, लाॅकडाउन में 3 महिने से कारोबार बंद रहा हे, हर नागरिक, दुकानदार परेशान रहा, नही हो रही है कमाई, भाजपा सरकार ने पेट्रेाल डीजल पर बढ़ाए गए दामो से महंगाई चरम सीमा पर जाएगी, रोटी कपड़ा मकान के संसाधन पर महंगाई की मार होती जाएगी, एैसे समय में राहत देने के बजाय भाजपा सरकार द्वारा पेट्रेाल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को आर्थिक रूप से परेाान किया गया हे। डीजल के दाम बड़ने से ट्रांसपोर्ट संसाधन मंहगा हो जाएगा, खाने पीने के सामान मंहगाई की चरम सीमा पर पहुचं जाएगा। 
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष इब्रहिम पठान, प्रवक्ता आनंद शर्मा, वीरेन्द्र तौमर, संतोश शर्मा, संजय बघेल, वीर सिंह तौमर, आशुतोष शर्मा, आर्यन शर्मा, संजीव दीक्षित, अभिषेक गुरेले, अनुज चतुर्वेदी, अनुज भदकारिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...