निसर्ग का असर: मध्यप्रदेश के कई जिले हुए तरबतर


भोपाल। उत्तर भारत महाराष्ट्र-गुजरात गोवा में आए  निसर्ग तूफान का असर अब भारत के बाकी राज्यों में देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में मौसम काफी सुहावना हो गया है। गर्मी एकदम से गायब हो गई है और राजधानी भोपाल में बुधवार-गुरुवार रात भर बारिश होती रही। इससे तापमान में एकदम से गिरावट आ  गई है। 


मौसम विभाग का कहना है कि आज गुरुवार को निसर्ग का असर  प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कई जिलों में तेज से लेकर धीमी बारिश तक से आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सोलह जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पश्चिमी और विदर्भ में भारी बारिश होने का अनुमान है।


गर्मी रहेगी रफूचक्कर


मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं निकलने वाला है। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी और बारिश भी होती रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...