राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान शुरू 

भोपालैं। प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की कोशिश है कि पहले उनके विधायक मतदान कर दें। इसके लिए भाजपा विधायक करीब साढ़े आठ बजे ही विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर इकट्ठे होने के बाद विधानसभा परिसर पहुंच गए। फिलहाल विधानसभा के गेट पर विधायकों की थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जा रहा है। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 3 सीटों पर चुनाव टाल दिए गए थे।चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं।
प्रदेश में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम चार बजे तक मतदान होगा। पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। मतदान में कुल 206 विधायक हिस्सा लेंगे। विधानसभा में विधायकों और उम्मीदवारों के अलावा किसी अन्य के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी
विधानसभा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के साथ सभी सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएंगे। मतदान के लिए विधायकों का प्रवेश एक नंबर द्वार (मंत्रालय की ओर) और वापसी तीन नंबर द्वार से होगी। सांची द्वार से प्रवेश करते हुए विधायक सेंट्रल हॉल में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार, उनके अधिकृत अभिकर्ता और दल के प्रतिनिधियों के बैठने का अलग से इंतजाम किया गया है। एक-एक विधायक मतदान केंद्र में आएंगे और मतपत्र में वरीयता अंकित कर मतपत्र मतपेटी में डालेंगे। मतदान और मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इसे चुनाव आयोग भेजा जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...