सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

ग्वालियर। कांग्रेसियों ने आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी से मनाया। राहुल ने पहले ही चीन के हाथों शहीद हुए अमर जवानों को की शहादत के चलते जन्मदिन न मनाने की घोषणा की थी, इसके बाद आज पूरे शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनेअपने क्षेत्रों में जाकर गरीबों को खाना वितरित किया, कुछ वृद्ध आश्रम पहुंचे और फल बांटे। कुछ जगह पर लंगर भी चलाए गए। अधिकृत रूप से जिला कांग्रेस द्वारा कोई कार्यक्रम कांग्रेस दफ्तर या फिर कहीं और नहीं किया गया।


पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्राहिम पठान ने बताया कि सुबह 10 बजे ग्वालियर हॉस्पिटल में फल वितरण आनंद नगर, कांचमील में सादगी पूर्ण तरीके मनाया। इसी प्रकार कांग्रेस आईटी सेल द्वारा इस मौके पर जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष तरुण यादव द्वारा गिरवाई क्षेत्र में आदिवासी बस्ती में पहुंचकर गरीब आदिवासियों को आटा व चावल का वितरण किया गया। यादव ने कहा है कि इसी तरह अपनी सक्षमता अनुसार जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण कर बड़ी ही सादगी के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव कमल कुशवाह व कांग्रेस आईटी सेल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौरसिया आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...