सिंधिया जानते थे भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए भाजपा में आए- सासंद शेजवलकर


ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा दिखा कर और जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही एक भी वादा पूरा नहीं किया। श्री सिंधिया को इसी बात से घुटन हो रही थी, इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। श्री सिंधिया जानते थे, केवल भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिंधिया के आने से आज भारतीय जनता पार्टी की ताकत और अधिक बढ़ी है, और मध्य प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने की कगार पर है। यह बात आज ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने रामकृष्ण मंडल एवं सावरकर मंडल की कामकाजी बैैठक में कही।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डाॅ सतीश सिंह सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री शेजवलकर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है। सरकार को पूर्ण मजबूती देने के लिए होने वाले उपचुनाव में सारी की सारी सीटें जीतना है। आने वाले उपचुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ी जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। प्रत्येक बूथ क्षेत्र में निवासरत समाज के प्रत्येक समाजसेवी, प्रभावशाली बुजुर्ग एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क करना है और कांग्रेस की जनविरोधी नीति और घोटालों को उजागर करना है  होने वाले उपचुनाव पर सभी सीटों में बड़ी जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को मजबूत करना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका अहम रहने वाली है। वार्ड संयोजक वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के वाट्सएप गु्रप तो बनाएं ही, प्रत्येक मतदान केंद्र पर भी 100-150 लोेगों का वाट्सएप गु्रप बनाएं, ताकि पार्टी की प्रचार सामग्री, नेताओं के भाषण आदि के आडियो-वीडियो जनता तक आसानी से पहुंच सकें। महानगर के 933 बूथों पर वाट्सएप गु्रप बनने से हम एक से डेढ लाख लोगों तक आसानी से पहुंच जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अपने कर्मों के कारण गिरी है। कमलनाथ सरकार ने वचनपत्र में  जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए थे। बैठक में दोनों मंडलों के वार्ड के पार्षद एवं वार्ड संयोजक उपस्थित रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...