योजनाओं की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिये आज से चलेगा भाजपा का अभियान


ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर केन्द्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली सामाजिक दूरी का पालन करते हुए डोर-टू-डोर जाकर लोगों को उपलब्धियों से अवगत कराएंगी। इसके लिए मंडल प्रभारी बनाए गए हैं। यह अभियान आज गुरूवार से 13 जून तक चलेगा। मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 6 वर्षों में देश और जनता के हित में ऐसे निर्णय हुए हैं, जिन्हें कुछ समय पहले तक हम सभी असंभव मानते थे। भारतीय जनसंघ और भाजपा जिन राजनीतिक मूल्यों के लिए काम करते रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हासिल करके बता दिया है। बैठक में जयप्रकाश राजौरिया, डॉ. अरविंद राय, विनोद शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, पवन कुमार सेन आदि मौजूद थे। संचालन दीपक शर्मा एवं आभार कनवर मंगलानी ने व्यक्त किया।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...