16 जुलाई 2020 का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप नौकरी या व्यापार से संबंधित एक बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खर्च कुछ अधिक हो सकता है। खुद को बहस में पड़ने से रोकें। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे तो फायदा होगा। अधिकारियों और बड़ों से तालमेल बनाकर रखें। आप कुछ नई चीजें भी खरीद सकते हैं। प्रेम के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। आप के दिल का आवाज सुनी जाएगी। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आप का आने वाला समय बहुत ही आनंदमय रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कुछ नजदीकी लोगों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। संभव है कि दिन की शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन शाम तक आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से आ रही समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में भी कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज अधिक धन की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम रहेगा। अपने साथी के साथ महत्वपूर्ण वार्तालाप होगी। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आज वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। पारिवारिक मामलो से उलझन का समय रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए । दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कर्क राशि वालों को प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके खराब मूड से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है, समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में रुचि पूर्वक काम को करेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आज आपके साथ व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें। पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे। मेहनत का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज दोस्तों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें। कुछ मामलों में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। श्वांस के रोग से कष्ट संभव है। किसी संत का सानिध्य आपको ऊर्जान्वित कर देगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे, लेकिन ये व्यस्तता आपके काम पर भारी न पड़े, इसका ध्यान रखें। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग में जॉब करने वालों को संघर्ष करना पड़ेगा। नवयुकों को किसी कारणवश तनाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अगर परिवार में कोई स्वास्थ्य संबंधी योग चल रहा है, तो आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धन निवेश की योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आप के दफ्तर का वातावरण अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
पूंजी निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मन में सोचा हुआ कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। कार्यालय में वरिष्‍ठजनों से तारीफ सुनने को मिलेगी। धन और यश की हानि होने की संभावना है। आज अचानक खूब धन मिल जाए इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। संघर्ष और कई उथल-पुथल के बाद यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज असफलता का डर बना रहेगा। सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही न बनाएं। आपके ऊपर किसी प्रकार के आरोप भी आप पर लग सकते है। आज का दिन शुभ है। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं। जहां तक हो सके मन में नकारात्‍मक विचारों को न आने दें। किसी से झूठे वादे न करे अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप समझदारी से आप कार्य करेंगे। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पदाधिकारी आप से खुश होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा। नया काम भी शुरू हो सकता है। आप बडे़-बुजुर्गों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...