18 जुलाई 2020 का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। आपका संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपके राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। जीवन में कुछ चुनौतियां आने की संभावना हैं। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यावसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी की कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। कर्म के प्रति लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। जॉब में रुके कार्य पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन नए स्रोतों से आय उन्हें संतुलित करेगी। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। छात्रो का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा। परिवार में किसी छोटे के साथ से आपको बड़ी सीख मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं, आपको अच्छा महसूस होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान से सहयोग मिलसकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार मनोनुकूल चलेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपके स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिएगा। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा न होने पर आपका काम अटक भी सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है। खासतौर पर अपनी डाइट और एक्सरसाइजेस पर पूरा फोकस करें। बेरोजगारी की चिंता समाप्त होगी
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। पारिवारिक मामलों में दुसरों को प्रवेश न दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे और इन्हें पूरा करने के बाद आप खुद को मजबूत पाएंगे। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। महिलाओं की सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। भोजन समय पर कर लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही समस्याएं हल होंगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। संबंधों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
मेहनत के अनुसार प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अधिकारी आप के काम से संतोष का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते है। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...