6 जुलाई 2020 का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। आपको लग सकता है कि चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हैं। जो लोग राजनीति में वह आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आज किसी से भी विवाद करने से बचना है। गुस्से पर काबू रखना है। यदि आपके पैसे कहीं फँसे हुए हैं तो उन्हें निकालने में आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन काले कपडे पहनने से परहेज करे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
भोलेनाथ की कृपा से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी। आज आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। आज कोई भी कीमती सामान खाे सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही पक्ष में रहेंगे। जो जातक बिजनेस में पार्टनरशिप कर रहे हैं उनको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको बहुत ज्यादा आक्रामक होने से बचना चाहिए। नया मकान खरीदने से संबंधित बनाई गई योजना पर आप गंभीरता से विचार करेंगे, बात को आगे बढ़ाऐंगे। आमदनी और खर्च के बीच सामंजस्य बनाकर रखना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सजग रहने की सलाह दी जाती है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
शेयर बाजार में योजना पूर्वक उठाया गया कदम जरूर लाभ देगा। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। दोपहर के समय कुछ कठिनाईयां जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ होंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोगों को आपकी पर्सनैलिटी आकर्षित करेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्य व्यवसाय में भी अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को काम करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। घर के बड़े बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
भोलेनाथ की आरधना से कामना पूर्ण होगी। आज सितारे आपके पक्ष में है। नौकरी में तबादले के योग है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं पर विचार करेंगे। मित्रों से किसी विषय पर वाद-संवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को वित्तीय लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति में होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। अधूरे कार्य आज संपन्न करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की ओर से किसी प्रकार का लाभ मिलेगा। उनके द्वारा आपको कोई ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आप एक छोटा काम शुरू कर सकते हैं और वहां से अपना रास्ता बना सकते हैं। कर्तव्य का पालन कर पाएंगे। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका रोमांटिक अंदाज जीवनसाथी को आनंदित करेगा। परिजनों के बीच तालमेल दिखाई देगा। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आप अप्रत्याशित समाचार या घटनाओं से परेशान होंगे। यात्रा में लापरवाही ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। परिजनों के साथ कुछ बेहतरीन लम्हें व्यतीत करेंगे। घर में ख़ुशहाली आएगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। थकान महसूस करेंगे। आपके कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा और इससे आपको अपने काम में संतोष मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज किस्मत के सितारे मेहरबान रहेंगे, प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में और कारोबार में लाभ बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आपका साहस बढ़ेगा जिससे आप बड़े से बड़ा कार्य करने में सफल रहेंगे।



 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...