अच्छी खबर: कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या 10 लाख पार

नई दिल्ली। कोरोना के मोर्चे पर यह एक राहत भरी खबर है कि देश में इस महामारी से स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या अब 10 लाख से अधिक हो गई है। जिस तेजी से संक्रमण बढ़ा है, उतनी ही तेजी से इसके रेाकथाम के प्रयास भी बढ़े हैं, नतीजा सामने है। हालांकि बुधवार को 48 हजार नए मामले सामने आए लेकिन अब रिकवरी रेट बहुत सुधर गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को लगातार छठे दिन 30 हजार से अधिक मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए।


पिछले 24 घंटों में 35,886 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। देश में कोरोना से मृत्यु की दर 2.23 फीसद हो गई है। एक अप्रैल 2020 के बाद पहली बार यह दर इतने न्यूनतम स्तर पर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। बुधवार को 35,866 छुट्टी मिलने से अब तक 10,03072 ठीक हो चुके हैं। बुधवार शाम 6.40 पर जारी सूचना के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 15,63,472 हो गई है। जबकि इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 34,524 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,09,447 है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...