अगले 24 घंटे के दौरान जारी रहेगा बारिश का दौर

 


सक्रिय हुआ मानसून, शाम को हुई बारिश



 ग्वालियर l ग्वालियर-चम्बल में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके फलस्वरूप रविवार शाम को शहर लगभग 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून इस समय अनुकूल स्थिति में है, इसलिए अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश का क्रम जारी रह सकता है। रविवार को दोपहर तक आसमान में आंशिक बादल ही थे, जिससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहर बाद बादलों का घनत्व निरंतर बढ़ता गया। शाम करीब पौने छह बजे के बाद बारिश शुरू हो गई, लेकिन करीब 15 मिनट तक बरसने के बाद बादल थम गए। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि इस समय मानसून अपनी सही पोजीशन पर है।


 


                                                         


मानसूनी द्रोणिका का एक छोर भारत के पश्चिमी हिस्से में तो दूसरा छोर हिमालय के पूर्वी हिस्से में हैइसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा भी बना हुआ है और पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से काफी नमी भी आ रही है। इन तीनों सिस्टमों के प्रभाव से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। इसी के असर से ग्वालियर-चम्बल में भी अगले 24 घंटे के दौरान कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...