ग्वालियर । पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल पहले कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष हुआ करते थे और अब जब पुनः उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है तो उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा बुधवार को एक पत्र जारी कर बालेंदु शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार यह मनोनयन किया गया है। आप राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावना अनुसार प्रदेश संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें