भोपाल में 24 जुलाई की रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन

भोपाल l राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 24 जुलाई की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग जारी हुए लॉकडाउन के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। सभी बाजार गुरुवार और शुकवार को पहले की तरह खुलेंगे। अब सभी क्षेत्रों में शुक्रवार रात से सीधे 10 दिन यानी 3 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। शहर में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसका पूरा स्वरूप क्या रहेगा इस पर गुरुवार को फैसला होगा। आम लोगोें को परेशानी न और जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहें इसका ध्यान रखते हुए लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा की बैठक में यह फैसला लिया।  भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि अभी लॉकडाउन में दो दिन का समय है। इसके लिए अभी प्लान तैयार हो रहा है कि लॉकडाउन में क्या-क्या किया जाएगा। अभी सब कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद आदेश जारी किया जाएगा। गुरुवार को स्थिित स्पष्ट हो सकेगी।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दीपावली ,महालक्ष्मी पूजन 1 नवम्बर स्वाति नक्षत्र, गद योग में शुभ रहेगा

  दीपावली महालक्ष्मी पूजन को लेकर पूरे देश में विद्वानों की अलग-अलग राय चल रही है इस बार अधिकतर त्यौहार तिथियों के फेर में बने रहे। आइए जाने...