(गुना) बमोरी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजू सिसोदिया का प्रचार शुरू


गुना। पार्टी के प्रत्याशी एवं प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने 9 जगहों पर सभाओं को संबोधित किया।इस दौरान केदारनाथ धाम पर उन्होंने बारेला समाज के लोगों के साथ भोजन भी किया। हर सभा की तरह इस बार भी उन्होंने पूर्व कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में सिंधिया समर्थकों को हमेशा दरकिनार किया गया। इसलिए सांसद सिंधिया के नेतृत्व में 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सरकार बनवाई। उन्होंने कहा कि वे बमोरी ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी गांवों के लिए बहुत से काम करेंगे। इन गांवों में पहुंचे: ऊमरी, पिपरोदी, भिंडरा, सहराना, झिरोली, अगरा, देवपुर, कंझाई, कमरोदा, केदारनाथ। प्रचार में वीर बहादुर यादव, मोहन वारेला, मनोज अग्रवाल, द्वारका धाकड़, चंद्रभान बरेला, नांता वारेला, वीरेन सरपंच, शेरसिंह वारेला, रेहल सिंह आदि शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...