झूठ और फरेब पर चल रही थी कांग्रेस सरकारः गृहमंत्री डॉ. मिश्रा


ग्वालियर l प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम राजनीतिक मिश्रा ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा नेता की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव सरकार साकार बचाने का नहीं सरकार चलाने का चुनाव है। एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने जनता से लगातार झूठ  बोला, जिनकी राजनीति सिर्फ झूठ  और फरेब पर टिकी हुई है। इनकी किसानों कथनी और करनी एक  कभी नहीं रही। वहीं दूसरी ओर उस  राजनीतिक दल के लोग हैं जिसके नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 हटाने का जो संकल्प लिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने रही कमलनाथ सरकार झूठ की बुनियाद पर चलती रही। इस सरकार ने गरीब किसानों को दर दर भटकने पर मजबूर किया। कमलनाथ सरकार इस  सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार थी।


वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 साल विकास किया था, उसे कांग्रेस ने 15 माह में ध्वस्त कर दिया। कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को बर्बादी की कगार पर खड़ा किया। इसका कड़ा जवाब हमें इन चुनाव में देना हैं। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का मतलब जनता का विश्वास होता है। जिस विश्वास के साथ जनता ने कांग्रेस को वोट दिया था, उसे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया। इसलिए मुझे मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने वचन पत्र में किए गए वायदे पूरे नहीं किए इसलिए कांग्रेस छोड़नी पड़ी और हम भारतीय जनता पार्टी के साथ आए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...