शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

जिला प्रशासन ने इस बार जिले में 4 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा

ग्वालियर।  जिला प्रशासन द्वारा इस बार जिले में 4 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण की शुरुआत संभवतः 12 जुलाई से होगी। वहीं जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से लगभग 1 से 2 लाख पौधों का रोपण करेगा। जबकि 2 लाख पौधे अन्य विभागों द्वारा रोपे जाएंगे। यह पौधे वन विभाग द्वारा सभी विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वनविभाग के पास वर्तमान में लगभग 5 लाख पौधे फलदार व छायादार पौधे हैं। 12 जुलाई को रानीघाटी पर जिला किया पंचायत द्वारा गोशाला का शुभारंभ


किया जाएगा। इस अवसर पर गोशाला में लगभग 4000 पौधों का रोपण भी किया जाएगा। इन पौधों में से लगभग एक सैकड़ा पौधों को शहरवासियों ने दान किया है। शहरवासियों द्वारा दान किए जा रहे पौधे लगभग 1 से 2 साल के हैं, जो कि उनके घरों में लगे थे। शहरवासियों द्वारा दान किए गए पौधों में अधिकांश फलदार व छायादार हैं। जिला पंचायत द्वारा इस बार पंचायतों में तुलसी व औषधि वन बनाने जा रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक तुलसी के पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही औषधि के पौधों का भी रोपण किया जाएगा l


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे

  ग्वालियर  19 अप्रैल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अल्प प्रवास पर शनिवार को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भ...