केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के भाई का निधन, शिवराज और कमलनाथ ने दुख जताया


नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अनुज अजय सिंह तोमर का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। अजय सिंह अस्वस्थता के चलते कुछ समय से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कैंसर से पीड़ित थे। उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लायी जा रही है और आज ही उनकी अंत्येष्टि होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर भी साथ में ही आ रहे हैं।  मुख्यमत्री ने ट्वीट करके लिखा- मेरी संवेदनाएं तोमर के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजन को दुख सहन करने की शक्ति दें।


कमलनाथ ने शोक जताया  


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अजय के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने कहा- परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
 गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा- अजय के देहावसान की खबर से शोकाकुल हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...