मध्य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव

भोपाल । मप्र में सरकार के बाद भाजपा संगठन पर भी कोरोना का कहर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को उनकी व पिछड़ा वर्ग रामखिलावन पटेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मुख्यमंत्री के अपर सचिव ओपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वीडी शर्मा को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ समेत कई प्रमुख लोगों ने वीडी शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सुबह हल्का-सा बुखार होने की वजह से उन्होंने तीसरी बार टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले दो टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह स्वस्थ हैं और उनसे मिलने के लिए अस्पताल न आएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...