महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुनील केदार  4 जुलाई को ग्वालियर और मुरैना के  कांग्रेसजनो से भेंट करेंगे

ग्वालियर 3 जुलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर सीमा पर आज  महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन मंत्री सुनील केदार की अगुवानी की गई, सुनील केदार गांधी रोड सर्किट हाउस पहुंचे और कांग्रेसजनो से मुलाकात की। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहौर, इब्राहिम सिंह पठान, वीर सिंह तौमर, प्रवक्ता आनंद शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक प्रभूदयाल जौहरे ने महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन मंत्री सुनील केदार से भेंट की 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र, डबरा विधानसभा क्षेत्र में की गई चुनावी तेयारियों से अवगत कराया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन मंत्री सुनील केदार आज 4 जुलाई प्रातः 10 बजे से 12 तक कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर तीनो विधानसभा क्षेत्रो के कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। 
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि आज 4 जुलाई को काग्रेस भवन पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस, शहर कागे्रस, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कंाग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, आईटी सेल, विभाग प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी सम्मलित रहेंगे। 


मुरैना कांग्रेस की आज 4 जुलाई को 
दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन पर बैठक


महाराष्ट्र सरकार के पशुपालन मंत्री सुनील केदार आज 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मुरैना जिले के कांग्रेसजनो, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद, प्रदेष पदाधिकारी, जिला, ब्लाॅक, मंडलम, इंटक, युवा कंाग्रेस, महिला काग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से मुरैना जिले में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कंाग्रेस कार्यकर्ताओ की तैयारी का जायजा लेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...